HTML tutorial

बड़कोट पुलिस का एक्शन: फूलचट्टी में 9.34 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट पुलिस का एक्शन: फूलचट्टी में 9.34 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

 

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बड़कोट पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट  चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट  सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 की सायंकाल यमुनोत्री हाईवे पर फूलचट्टी के निकट चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने राहुल चौहान (26 वर्ष) पुत्र अजब सिंह चौहान, निवासी ग्राम म्यूंडा, थाना चकराता, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक राजेश कुमार, चौकी प्रभारी जानकीचट्टी
अपर उपनिरीक्षक रमेश लाल
मुख्य आरक्षी संजय कुमार ।

पुलिस अधीक्षक  कमलेश उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना उत्तरकाशी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है

Next Post

जौनसार-बावर को विकास की नई सौगातें, मुख्यमंत्री धामी ने की करोड़ों की योजनाओं की घोषणाएं ।

जौनसार-बावर को विकास की नई सौगातें, मुख्यमंत्री धामी ने की करोड़ों की योजनाओं की घोषणाएं । नागथात/देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केदार सिंह स्टेडियम, नागथात में आयोजित जौनसार-बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के […]

You May Like