HTML tutorial

उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा ₹350 मोबाइल रिचार्ज भत्ता, SIR अभियान में “BLO ऐप” से होगा गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण ।

Pahado Ki Goonj

उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा ₹350 मोबाइल रिचार्ज भत्ता, SIR अभियान में “BLO ऐप” से होगा गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण ।

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए ₹350 की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे तथा भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे। प्राप्त गणना फॉर्मों को “BLO ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस एक माह के अभियान के दौरान बीएलओ को मोबाइल डाटा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु ₹350 का भुगतान किया जाएगा। इससे गणना फॉर्मों के ऑनलाइन अपलोड और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
निर्वाचन विभाग के अनुसार यह कदम विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

You May Like