HTML tutorial

विकासनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 5 महिलाएं बिना सत्यापन मिलीं ।

Pahado Ki Goonj

विकासनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 5 महिलाएं बिना सत्यापन मिलीं ।

देहरादून।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 5 महिलाएं बिना पुलिस सत्यापन के कार्य करती हुई पाई गईं।
पुलिस ने सभी महिलाओं के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की। वहीं, बिना सत्यापन महिलाओं को कार्य पर रखने के मामले में स्पा सेंटर संचालिका के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर स्पा सेंटर को बंद करा दिया गया।
इसके अलावा, इन महिलाओं को बिना सत्यापन किराये पर रखने वाले भवन स्वामी के विरुद्ध भी धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के बिना किरायेदार या कर्मचारी रखने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

You May Like