
धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग,।
देहरादून। धामी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे. इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है। जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है। सुबोध उनियाल को भी स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।
खजान दास को मिला ये कार्यभार और विभाग
समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा
मदन कौशिक को मिला ये कार्यभार और विभाग
भरत सिंह चैधरी को मिला ये कार्यभार और विभाग
ग्राम्य विकास
लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम
प्रदीप बत्रा को मिला ये कार्यभार और विभाग
पंचायती राज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनगर्ठन एवं जनगणना
राम सिंह कैड़ा को मिला ये कार्यभार और विभाग
परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी
सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रोद्योगिकी
शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन ।
धन सिंह रावत ने छिना स्वास्थ्य विभाग, सुबोध उनियाल को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया। जिसके बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. इसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
सुबोध उनियाल धामी सरकार के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। सुबोध उनियाल के पास अभी वन विभाग है. इसके साथ ही सुबोध उनियाल के पास निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी भी है।
सुबोध उनियाल ने यूपी से अपनी राजनीति की शुरुआत की. वे इलाहबाद विवि में थे. सुबोध उनियाल की राजनीति की आधिकारिक शुरुआत कांग्रेस से हुई। साल 2002 में सुबोध उनियाल ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।
सुबोध उनियाल 2016 में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुये. इसके बाद 2017 में उन्होंने नरेंद्रनगर से फिर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे त्रिवेंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने. तब सुबोध उनियाल के पास कृषि,वृक्षारोपण और बागवानी, रेशम का विकास विभाग थे।
इसके बाद साल 2022 में भी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से ही चुनाव लड़े. यहां से जीतकर वे धामी सरकार में मंत्री बने। यहां उन्हें वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई. अब धामी कैबिनेट विस्तार में सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।


