HTML tutorial

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 276 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 276 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तरकाशी।पुरोला
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी डामटा, थाना पुरोला पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 276 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद में अवैध नशे के सौदागरों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08 फरवरी 2026 की देर सायं चेकिंग के दौरान डामटा के समीप मातला बैण्ड से मोहन सिंह (68 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 276 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक करीब एक माह के भीतर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चरस के 4 मामलों में 5 नशा तस्करों को जेल भेजा गया है, तथा 2.5 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की जा चुकी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध नशे से संबंधित किसी भी सूचना को बिना झिझक पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहन सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह
निवासी – चकराता, देहरादून
उम्र – 68 वर्ष
बरामद माल:
276 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत ₹55,000)
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट – चौकी प्रभारी, डामटा
कांस्टेबल जयपाल सिंह

Next Post

देहरादून में गोलीकांड: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश ।

देहरादून में गोलीकांड: आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश । देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र में आज घटित गंभीर गोलीकांड की घटना के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) राजीव स्वरूप ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके […]

You May Like