HTML tutorial

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली क्राइम मीटिंग, नशा व अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

Pahado Ki Goonj

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली क्राइम मीटिंग, नशा व अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
उत्तरकाशी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्राइम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में नशा नियंत्रण, अपराध रोकथाम एवं कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम पुलिस कर्मियों की विभागीय एवं निजी समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही विगत माह में उठाई गई समस्याओं पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई।
इस अवसर पर माह दिसंबर 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को नववर्ष में नए संकल्प, दृढ़निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने समाज विशेषकर युवाओं में बढ़ रहे नशे के कुप्रचलन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण हेतु सक्रिय एवं ठोस रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। वीआईपी/वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता एवं संवेदनशीलता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
आगामी 14 जनवरी से उत्तरकाशी में आयोजित होने वाले पौराणिक माघ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
अपराध समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, विशेषकर गंभीर प्रकरणों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थानों में लंबित समन, वारंट, शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों पर नियंत्रण, यातायात नियमों के पालन, नशे के दुष्प्रभावों एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अभया अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु नियमित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।
आगामी चारधाम यात्रा-2026 को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात प्रबंधन की ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा दुर्घटना संभावित/संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश भी दिए गए।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण गौड द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रकरणों में विवेचना की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं साक्ष्य संकलन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विवेचकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
क्राइम मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना दीपक रावत सहित सभी कोतवाली, थाना एवं इकाई प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

Good news मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास कलैंडर विमोचन एवं स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ जानिए सभी समाचार

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ* *युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान* राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र […]

You May Like