HTML tutorial

केदारनाथ धाम में हुई  सीजन की पहली बर्फबारी

Pahado Ki Goonj

केदारनाथ धाम में हुई  सीजन की पहली बर्फबारी
रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड में भारी इजाफा हो गया है। देश-विदेश से धाम पहुंचे तीर्थ यात्री भी बर्फबारी का आनंद लिया। बर्फबारी के कारण आज हेलीकाप्टर सेवाएं भी दोपहर बाद उड़ान नहीं भर पाई।
केदारनाथ धाम में मौसम खराब हो गया है। अक्टूबर महीने में ही केदारनाथ मंदिर में बर्फबारी होना शुरू हो गया है। धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है। हालांकि, कुछ दिन पहले केदारनाथ के पहाड़ियों पर भी बर्फ गिरी थी। वहीं, केदारनाथ पहुंचे भक्त भी आसमान से गिरती बर्फ का लुत्फ उठाते दिखे। बर्फबारी के बाद केदारपुरी में काफी ठंड भी बढ़ गई है।
वहीं, यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्थाएं की गई हैं। बर्फबारी के बाद भी भक्त दर्शनों के लिए लाइन में खड़े नजर आए। साथ ही लाइन में ही बर्फबारी का आनंद भी लेते रहे। केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे धाम में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बर्फबारी से बाबा केदार का धाम बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यात्रियों से अपील की है कि अपने साथ गर्म कपड़े आदि जरूरी सामान अवश्य लेकर आएं।

Next Post

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत * बदरीनाथ धाम 6 अक्टूबर।दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सुपर स्टार का स्वागत किया और उन्हें बद्रीविशाल का […]

You May Like