HTML tutorial

पुस्ता धसने से भागीरथी में गिरा डंपर,चालक लापता,तलाश जारी

Pahado Ki Goonj

पुस्ता धसने से भागीरथी में गिरा डंपर,चालक लापता,तलाश जारी
टिहरी

थाना छाम के अंतर्गत सरोट के पास एक डंपर भागीरथी नदी में जा गिरा। हादसे में चालक लापता है। हादसे का कारण सड़क का पुस्ता धंसना बताया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। चालक के लिए सर्च अभियान जारी है. पहाड़ी खड़ी और रेतीली होने के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सरोट के पास नदी किनारे से रेत ला रहा डंपर सड़क का पुस्ता धंसने के कारण भागीरथी नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन डंपर से चालक लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने चालक के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लेकिन खड़ी और रेतीली पहाड़ी होने के कारण सर्च ऑपरेशन चुनौतिपूर्ण हो गया है।
मामले पर तहसीलदार कंडीसौड़ राजकुमार वर्मा ने बताया कि डंपर गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर भेजा गया है। तहसील से टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। 108 एंबुलेंस, थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. सर्च ऑपरेशन जारी है।

Next Post

Goodnews,समान नागरिक संहिता कानून लागू करने पर विधान सभा मंगलोर में आयोजित की गई धन्यवाद रैली प्रदेश की मुख्य खबरे एक साथ पढ़ें

*मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग* *गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित नाटक ‘हिन्द दी चादर’ के मंचन कार्यक्रम में […]

You May Like