
पिकअप वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत एक गंभीर घायल ।।
उत्तरकाशी । मोरी ।
। शुक्रवार को मोरी तुनी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 8:30 बजे मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर रोड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिसमें सवार जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी व
जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की मौत हो गयी । गंभीर घायल प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।


