HTML tutorial

Goodnews,श्रीमती ऋजू देवी एवं आचार्य मनोज व्यास को सम्मानित किया

Pahado Ki Goonj

टिहरी, प्रतापनगर की भदूरा पट्टी के ग्राम पंचायत सौड़ निवासी श्रीमती ऋजू देवी जी एवं आचार्य श्री मनोज व्यास जी ने अपनी बिटिया आयु सृष्टि के शुभ विवाह में( 6 व 7 जून को ) नशामुक्त मेहंदी व शादी सम्पन्न कराने का संकल्प लिया है जो समाज के लिए प्रेरणीय है,

उन्होंने कहा कि शुभ कार्यों में शराब या मीट परोसना बेहद ही दुःखद है, इसको रोकने के लिए सभी को स्वयं से शुरुआत करनी होगी, अपने सौड़ गांव में वो इसकी शुरुआत अपनी बिटिया के विवाह से कर रहे है,उनकी इस पहल से समाज को एक नई दिशा मिलेगी व नशामुक्त शुभ कार्यों की दिशा में ये बड़ा महत्वपूर्ण कदम है उनके इस निर्णय के लिए आज उनके निवास पर उनके ग्रामवासियो ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. बड़े भाई आचार्य मनोज व्यास जी को बहुत बहुत शुभकामनायें, आपकी यह मुहिम भविष्य में बड़ी मुहिम बनेगी, आज आचार्य मनोज व्यास जी को सपत्नीक सम्मानित करने वालो में जी  समाज सेवी  श्री हर्षमणि व्यास जी, श्री आशाराम व्यास जी, डॉ राकेश व्यास जी, श्री महेश प्रसाद व्यास जी ,श्री नीलकंठ व्यास जी, श्री सुखदेव व्यास जी, श्री संतोष व्यास जी, श्री मनोज व्यास जी, श्री रोशन व्यास जी, श्री मनीष व्यास जी, श्री बुद्धिराम व्यास जी, श्री जय शंकर व्यास जी, श्री सूरज व्यास जी, श्री आदित्य व्यास जी आदि रहे, बाद में जब मै सौड़ में गया तो इस सराहनीय पहल के मैंने भी बड़े भाई आचार्य मनोज व्यास जी को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया. पुनः मनोज व्यास जी को बहुत बहुत शुभकामनायें.
चंद्रशेखर पैन्यूली लिखवार गांव

Next Post

प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा ने  किया समर कैंप का शुभारंभ ।

प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह राणा ने  किया समर कैंप का शुभारंभ । बडकोट  । रिपोर्ट मदन पैन्यूली बुधवार को पी एम श्री आदर्श विद्यालय बडकोट विकास खंड नौगांव के तत्वाधान में संचालित भारतीय भाषा समर कैंप  के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद उत्तरकाशी […]

You May Like