HTML tutorial

छब्बीस ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

छब्बीस ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। विकासनगर पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाखों की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्ातर किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हंसपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 26 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो पकड़े गए आरोपी नन्हे मियां ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कच्ची सराय बिसौली गांव का रहने वाला है। फिलहाल शंकरपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है। नशा तस्कर ने आगे बताया की वो नशे की इस बड़ी खेप को उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की फिराक में था। मगर, अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Next Post

प्रॉपर्टी डीलर नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से चोरी किया रजिस्टर,आरोपी गिरफ्तार ।

प्रॉपर्टी डीलर नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से चोरी किया रजिस्टर,आरोपी गिरफ्तार देहरादून। देहरादून नगर निगम से एक व्यक्ति की जमीन का दाखिल खारिज खुद करने के लिए रिकॉर्ड रूम से प्रॉपर्टी डीलर ने रजिस्टर चोरी किया था। पुलिस ने सहारनपुर के सावलपुर नवादा के रहने वाले रविंद्र राणा नाम […]

You May Like