
यमुनाघाटी फोटोग्राफर एसोशिएशन कार्यकारणी का किया गया बिस्तार ।
पुरोला ।
रविवार को पुरोला में यमुनाघाटी फ़ोटोफोटोग्राफर एसोशिएशन की बैठक संगठन अध्यक्ष प्रकाश राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी ।
बैठक में फोटोग्राफरों फोटोग्राफरों की समस्या पर विचार किया गया तथा फोटोग्राफी में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यकारिणी द्वारा समाधान करने का आश्वासन दिया गया । साथ ही यमुना घाटी फोटोग्राफर एसोसिएशन कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया जिसमें कार्यकारिणी में शीतल नौटियाल बॉबी को उपाध्यक्ष, सहसचिव पमित थपलियाल, सह उपाध्यक्ष पद पर गुरुदेव रावत को जिम्मेदारी दी गयी बैठक में निर्णय लिया गया है संगठन में अनुशासनहीनता वह नियम के विरुद्ध कार्य करने वाले सदस्य उसके खिलाफ कार्यकारिणी द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रकाश राणा ने कहा है फोटोग्राफर का दायित्व व महत्व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सभी फोटोग्राफरों को एकजुट होकर रहने की जरूरत है।
वही कैनन कम्पनी के द्वारा फोटोग्राफरों के लिए एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया वर्कशॉप के माध्यम से फोटोग्राफरों ने कैनन कंपनी के कैमरों की जानकारी ली ।
इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दौलत राम बडोनी, महाबीर राणा ,दीपेंद्र राणा,विजय रावत, राजकुमार, कृष्णा, अरविंद राणा, चतर जोगेन्द्र,माधव,देबू, रघुबीर,पंकज,सहित दर्जनों फोटोग्राफर उपस्थित थे ।

