HTML tutorial
HTML tutorial

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नौगांव की आहुत की गयी बैठक ।

Pahado Ki Goonj

राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नौगांव की आहुत की गयी बैठक ।

बड़कोट ।

सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नौगांव की एक आवश्यक बैठक बिजेन्द्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें संगठन के ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन पर चर्चा की गई तथा आगामी निर्वाचन हेतु ब्लांक स्तरीय निर्वाचक्त सूची का अनन्तिम प्रकाशन कर बी०आर०सी० नौगांव एवं संगठन भवन पी०एम० रा०आ०वि०बडकोट में चस्पा कर दी गई. अनन्तिम निर्वाचक सूची में सभी निर्वाचकों से अनुरोध किया गया कि दिनांक 03.11.2024 तक (एक सप्ताह) के अन्दर किसी प्रकार की त्रुटि के लिए प्रत्यावेदन कर सकते है तदोपरान्त प्राप्त प्रत्यावेदनों के निस्तारण के बाद अन्तिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जायेगा। जिसके बाद निर्वाचक सूची में कोई भी संशोधन संभव नहीं होगा तथा अन्तिम सूची प्रकाशन के साथ ही संगठन के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया जायेगा। बैठक का संचालन ब्लांक मत्री जयदेव सिंह चौहान द्वारा किया गया तथा कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सेमवाल साथ ही समस्त ब्लांक कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य बैठक में उपस्थित रहे ।

Next Post

मुख्य सचिव ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा l

    मुख्य सचिव ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिये। आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य […]

You May Like