HTML tutorial
HTML tutorial

UKD के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बी,डी, रतूडी का निधन।

Pahado Ki Goonj

UKD के पूर्व केंद्रीय अध्यक्षबी,डी रतूडी का निधन।
देहरादून :-
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक बिजेंद्र दत्त रतूड़ी का आज सायं निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से इलाज चल रहा था, आज सायं लगभग 4 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष देहरादून के पद से प्रारंभ किया तथा स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी व डा0 डी डी पंत स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर उत्तराखंड राज्य का बिगुल बजाया। लगातार संघर्ष कर अंततोगत्वा राज्य की प्राप्ति की। उत्तराखंड राज्य के इतिहास में उनका नाम बड़े आदर व सम्मान के साथ लिया जायेगा। जिला देहरादून के अध्यक्ष के पद से केन्द्रीय अध्यक्ष के पद तक उन्होंने सभी पदों पर कार्य किया। वर्ष 2007 से 2012 तक वे राज्यमंत्री के रूप में भगीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत रहे,

वे अपने मधुर स्वभाव व सांगठनिक कार्य कुशलता के लिए जाने जाते थे। बी,डी रतूडी मूल रूप से प्रताप नगर के पनियाला गांव के निवासी थे वर्तमान में काफी वर्षों से देहरादून में निवास करते थे । उनके निधन से उत्तराखंड क्रांति दल परिवार सहित पनियाला गॉव में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन से पार्टी के साथ ही राज्य को क्षति पहुंची है।

Next Post

दो पक्षों में बनी विवाद की स्थिति पर जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

जनमानस की सुरक्षा सर्वोपरि, बख्शे नहीं जाएंगे, अवैध पटाखा गोदाम संचालित करने वालेःडीएम। बिना लाईसेंस के संचालित होने वाले पटाखा गोदामों की सूचना मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाहीःडीएम पटाखा गोदाम का होगा सत्यापन, अवैध रूप से संचालित गोदाम पाए जाने पर सीज करते हुए सुसंगत धाराओं में होंगे मुकदमें दर्जः […]

You May Like