HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड की बेटी को भारत-इजरायल के पीएम ने किया सम्मानित

Pahado Ki Goonj

रुड़की : अहमदाबाद (गुजरात) में इंडिया-इजरायल इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता के तहत 17 जनवरी को आयोजित डिजिटल हेल्थ इवेंट में रुड़की की उज्ज्वल भारद्वाज ने द्वितीय स्थान हासिल कर उत्तराखंड समेत पूरे देश का नाम रोशन किया। टीबी के मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए डिवाइस तैयार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उज्ज्वल को यह पुरस्कार प्रदान किया।

उज्ज्वल भारद्वाज को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। उसे छह माह की ट्रेनिंग के लिए इजरायल भी भेजा जाएगा। उज्ज्वल का परिवार रुड़की सिविल लाइंस प्रेम मंदिर के समीप रहता है। उसके पिता शैलेंद्र सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। परिवार में पिता के अलावा मां संजू और भाई उत्कर्ष भारद्वाज हैं। उज्ज्वल के पिता ने बताया कि इससे पूर्व वह स्वच्छ भारत अभियान के तहत सितंबर में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भी द्वितीय रही थी। तब उसे टॉयलेट मॉनीटरिंग से संबंधित डिवाइस बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

उज्ज्वल की स्कूलिंग मोंटफोर्ट स्कूल से हुई है। साथ ही उसने चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी-टेक किया है। वर्तमान में वह नासिक स्थित टाटा डिस्क इंपेक्ट कंपनी में कार्यरत है।

Next Post

उत्तराखंड राज्य के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

*उत्तराखंड राज्य से 200 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर* 1. उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानंद स्वामी 2. उत्तराखंड के प्रथम एडवोकेट जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – सुधांसु धूलिआ Advertisement 3. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रथम रजिस्ट्रार जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया […]

You May Like