HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल से जीबी पंत कृषि एवं प्रौ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की

Pahado Ki Goonj

देहरादून, पहाडोंकीगूँज,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) से सोमवार को राजभवन में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। विश्वविद्यालय के 20 छात्र-छात्राएं एक माह के अध्ययन भ्रमण पर फिलीपींस गए थे।

राज्यपाल ने सभी छात्रों से बातचीत करते हुए उनसे फिलीपींस में सीखे गए अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। सभी छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। राज्यपाल छात्रों से बेहद प्रभावित हुए और सभी छात्रों के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि शिक्षा का सही उपयोग तभी संभव है जब वह जानकारी ‘‘लैब टू लैण्ड’’ यानी प्रयोगशालाओं से खेतों तक और ‘‘क्लासरूम टू विलेज’’ यानी कक्षाओं से गांवों तक पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि जो कुछ भी अनुभव और सीख छात्रों ने सीखी है उसका लाभ किसानों और अन्य लोगों को जरूर मिले तभी ऐसे भ्रमण का फायदा मिलेगा। राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे आने वाले भारत का भविष्य हैं और कृषि के क्षेत्र में अपने शोध एवं अनुसंधान से एक नयी क्रांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य देशों का भ्रमण कर हम एक नयी कार्य संस्कृति सीखते हैं और वहां अपनायी जा रही बेस्ट प्रैक्टिस और अच्छे शोध को लागू कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, डीन शिवेन्द्र कश्यप भी उपस्थित रहे।

आगेपढें

राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में गंगा आरती में प्रति भाग किया

ऋषिकेश,पहाडोंकीगूँज,

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया

और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद आदि मौजूद रहे।

आगेपढें

📜 प्रतिज्ञा 📜 

हमारी (मै नहीं) तरफ से राष्ट्र 🇮🇳 को समर्पित!

ये देश राजनीति से चलता है और राजनीति वोट की गिनती से एवं एक एक वोट की गिनती से सरकार चलती है।

हमें वोट 🗳 डालने का अधिकार पांच साल में एक बार है परन्तु संसद व जनप्रतिनिधियो से अलग हटकर ऐसे प्रतिदिन का वोट अधिकार बनाने तक ,

एक सन्देश या सूचना जो राष्ट्रहित व मानवताहित की होगी व व्यक्तिवाद एवं स्वार्थ से पर हो उसे अपने सभी मित्रो की टाइम लाईन में डालता रहुगा व व्हाट्सप्प एवं अन्य अप्प पर ग्रुपो में जब तक फॉरवर्ड करता रहुगा तब तक ,

ऐसे ऐप्प आने शुरू न हो जाये या व्यवस्था बन जाये की किसी एक मुद्दे पर जनता अपना वोट दे तो एक निश्चित दिन व समय पर सभी जुड़े सदस्यों के वाल पेपर , कवर फोटो पर वो आ जाये और पुनः एक समय अंतराल बाद चला जाये ।

एक मुद्दे पर पब्लिक का वोट गिनती के साथ आएगा तो परिणाम अपने आप आयेगा । जब यह प्रतिशत हमारे करे गए वोट से ज्यादा हो जायेगा तो सरकार को जनता की राय पर काम करना पड़ेगा अन्यथा उसे जाना पड़ेगा ।

हम दिन-रात अपने कार्यो से एक – एक कड़ी जोड़ राष्ट्र निर्माण करेंगे व परिवार की जरुरतो एवं आवश्यकताओं को पूरा कर समाज और अपने अपने धर्म को सार्थक एवं अधिक योग्य बनायेगे न की हमेशा किसी न किसी मुद्दे पर सड़क पर निकल के राष्ट्र एवं समाज निर्माण में लगी जनता को तकनीक में धकेल नारेबाजी व तोड़फोड़ करेंगे ।

हम इस प्रतिज्ञा को बिना अपना नाम जोड़े व बदलाव के आगे लोगो को फॉरवर्ड करेंगे ताकि सर्वहित वाला उपाय व्यक्तिवाद की राजनीती में फँसकर दम न तोड़े ।

जय राष्ट्र – विजय लोकतंत्र

 

Next Post

कृषि मंत्रीगणेश जोशी ने अधिकारियों को काला धान ,काला गेहूँ, काली हल्दी, काली अदरक, काला आलू को सरकारी जीन्स में सम्मिलित करने के आदेश दिया है

इन फसलों  के उत्पादन को बढ़ावा देने से कम जोत के किसानों को ज्यादा लाभः होगा प्रदेश में पलायन रुकेगा,सैनिक बाहुल्य प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य स्वस्थ रखने के लिए मददगार साबित होगा। देहरादून, पिछले दिनों  खबरों में चीन में जनता कोरोना बीमारी से देश मे लोक डाउन के अंदेशा से  […]

You May Like