HTML tutorial
HTML tutorial

बावरिया गैंग का सहयोग करने वाले दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सिटी और देहात में हुई छह चेन स्नेचिंग में बावरिया गैंग का सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गैंग को पनाह दी थी।। एक आरोपी सोनू गैंग के सदस्यों को लेकर हरिद्वार ऑटो से आया था।
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने बताया कि सोनू यादव पुत्र नन्दलाल निवासी सोनियाविहार चांद पट्टी थाना सोनिया विहार दिल्ली और गुलशन पुत्र सुभाष निवासी विरालियन थाना झिंझाना यूपी हाल निवासी घोडे वाली गली छतरपुर थाना मैहरोली दिल्ली केा गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दून में चेन स्नेचिंग की घटनाएं करने वाले आरोपी जुगनू पुत्र बाबूराम निवासी चोरखाला सहसपुर देहरादून मूल निवासी अहमदगढ थाना तथा झिंझाना शामली उत्तर प्रदेश, सोनू पुत्र बुद्धराम निवासी अहमदगढ़ शामली उत्तर प्रदेश, कान्हा उर्फ कन्हैया और बिल्लू निवासीगण झिंझाना को नामजद कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है। मालूम हो कि आरोपियों ने 28 अप्रैल को डोईवाला, रायपुर, कैंट, पटेलनगर, प्रेमनगर और सेलाकुई में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था।

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट ।

वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट । चमोली ;- विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए। […]

You May Like