ऋषिकेश। तीर्थनगरी में हरिद्वार रोड स्थित कृषि मंडी समिति गेट के पास बीती रात चार दुकानों में आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रूपए का माल जलखकर खाक हो गया।. सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। हाल फिल्हाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात हरिद्वार रोड कोयल घाटी के पास पान की दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फलों की तीन दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई। आग लगते देख मंडी में अपना माल लेकर आने वाले व्यापारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। किन्तु तब तक चारों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया था। पान की दुकान चलाने वाले महेंद्र मद्धेशिया ने आग लगने का कारण रंजिश बताया।ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि कोयल घाटी स्थित देर रात्रि में एक पान की दुकान और फलों के तीन खोखो में आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर में डूबे छात्र का शव बरामद
Sat Mar 5 , 2022
रुड़की। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 28 फरवरी को गंगनहर में बहे छात्र का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को मंगलौर […]

You May Like
-
बागेश्वर ब्रेकिंग. गोमती नदी में बहने से एक युवक की मौत, ब्रेकिंग रूद्रप्रयाग : तिलवाडा सुमाडी में आवासीय भवन पर सिलेंडर पर लगी ,आगखटीमा ब्रेकिंग :लगातार हो रही बरसात के चलते नगर के कई इलाके हुए जलमग्न रुड़की ब्रेकिंग न्यूज़ :चेकिंग के दौरान पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार
Pahado Ki Goonj August 13, 2018


