HTML tutorial
HTML tutorial

शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद । आगामी 6 महीने श्रद्धालु शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे माँ यमुना के दर्शन ।

Pahado Ki Goonj

शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद ।

आगामी 6 महीने श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे माँ यमुना के दर्शन ।

बडकोट :- मदनपैन्यूली

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. अब आगामी 6 महीने तक यमुना जी के दर्शन श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे।
शनिवार सुबह भैयादूज के अवसर पर मां यमुना जी के भाई शनि महाराज की डोली अपनी बहन को लेने खरसाली से रवाना हुए. शनि महाराज की डोली के पहुंचने के बाद भैयादूज पर भाई-बहन का 6 महीने बाद मिलन विशेष पूजा-अर्चना के साथ पूरा हुआ. उसके बाद शनि महाराज के आदेश पर मां यमुना के यमुनोत्री धाम के कपाट 6 महीने के लिए 12 बजकर 15 मिनट पर बंद कर दिए गए।

 

कोरोनाकाल एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी इस वर्ष कपाट बंद होने तक करीब 37 हजार श्रद्धालुओं ने मां यमुना जी के यमुनोत्री धाम में दर्शन किये।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जगवीर भंडारी, एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ अनुज, डिप्टी सीएमओ डॉ आरसी आर्य, मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजश्वरूप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, गिरीश उनियाल,अरविंद, राघवानंद, श्यामसुंदर उनियाल, प्रदीप उनियाल, बड़कोट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, विपिन,कुलदीप,दिवाकर उनियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पर्यटन विभाग के बोर्ड बैठक में विभाग के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने का निर्णय लिया गया

*8 नवम्बर 2021* *पर्यटन विभाग के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती* *उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 21वीं बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय* देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी), गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम के सभागार में हुई 21वीं बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। बीते साल […]

You May Like