HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने किया माँ पीताम्बरा पुस्तक का विमोचन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की धार्मिक संस्कृति एवं प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर लिखित पुस्तक माँ पीताम्बरा का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त, एवं प्रकाशक ललित पन्त को बधाई देते हुए कहा कि देव भूमि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों एवं वन्य क्षेत्रों में स्थित ऐसे धर्म स्थल जहाँ स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र हैं वहीं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार हर सम्भव कदम उठायेगी।

Next Post

राज्यातमा की एकमात्र आवाज भू कानून-राज्यान्दोलनकारी भावना पांडे

देहरादून पहाडोंकीगूँज,दीन दयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में भू कानून लगातार बारहवें दिन भी जारी रहा। रोजाना विभिन्न संगठनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।और सभी का यही कहना है कि उत्तराखंड में हिमाचल जैसा भू कानून जल्द से जल्द लागू हो। साथ ही सभी का यही कहना है कि […]

You May Like