चमोली। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होंने हैं। इसलिए इन दिनों नेताओं में मंदिर दर्शन की होड़ लगी हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी नेता रामकदम गुरूवार सुबह भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने पहुंचे और बदरीविशाल की पूजा अर्चना की।
कैलाश विजयवर्गीय और रामकदम सुबह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उसके बाद उन्होंने 8.45 बजे भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 9.05 बजे मंदिर से रवाना हो गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने एक ट्वीट किया।. रॉय ने अपने ट्वीट में पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की तुलना एक जानवर से करते हुए दोनों की फोटो का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथागत रॉय ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा कि बंगाल में फिर से वोडाफोन।
आप नेता कोठियाल ने किए गंगोत्री घाम के दर्शन
Thu Oct 28 , 2021
उत्तरकाशी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। राजनेता जीत का आशीर्वाद लेने के लिए भगवान के द्वार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गुरूवार को गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like
-
उत्तराखण्ड में 19 साल में 3 गुना से ज्यादा बढ़ा पर्यटन
Pahado Ki Goonj September 27, 2019

