HTML tutorial
HTML tutorial

ट्रेन से गिरकर युवक घायल, टीटी पर धक्का देने का आरोप

Pahado Ki Goonj

देहरादून। रायवाला जंक्शन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। युवक ने रेलवे टीटी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार देर रात की है। जंक्शन के पास फास्ट फूड की ठेली लगाने वाले एक व्यक्ति ने ट्रेन से एक युवक के गिरने की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में घायल युवक ने पुलिस को अपना नाम राजुद्दीन निवासी गली नंबर दो नागला विष्णु, फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस को स्वजन का मोबाइल नंबर व आधार कार्ड उपलब्ध कराया। बताया कि वह रेलवे स्टेशन में चूड़ी- बिंदी आदि सामान बेचता है। वह ऋ षिकेश से ट्रेन में गाजियाबाद जा रहा था। उसके पास टिकट नहीं था। उसने ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटी) से टिकट बनाने का अनुरोध किया, लेकिन टीटी ने उसे ट्रेन से बाहर धक्का मार दिया, जिससे वह गिर पड़ा।

Next Post

हरिद्वार में जोरशोर से चल रहा है कांग्रेस का मेरा हरिद्वार-मेरा परिवार अभियान

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हर राजनैतिक दल अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट गया है। कांग्रेस ने धर्मनगरी में मेरा हरिद्वार मेरा परिवार नाम से एक अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान की अगुवाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर कर रहे है। इस अभियान के […]

You May Like