देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश की 33,297 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेजी। मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खातों में आज कुछ 40 करोड़ की धनराशि भेजी गई है । जिसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खाते में कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा के लिए 1000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, रक्षाबधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 1000 रुपए और मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत 5 माह तक प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दी जाने वाली 2000 (कुल 10000 ) रुपए की धनराशि शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की भावना के अनुरूप सभी कर्मियों को एक साथ ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शिता के साथ प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। वहीं आगे भी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण के लिए प्रयास करती रहेगी। वहीं इस दौरन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उनके विभाग की रीढ़ है। इन्ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से ही उनके विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक पहुंच पा रही हैं।
शरदीय अष्टमी पर घरों में हुआ कन्या पूजन,महागौरी की पूजा के लिए मंदिर में रही भीड़
Wed Oct 13 , 2021
देहरादून। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की उपासना की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि के मौके पर मां के आठवें स्वरूप के रूप में मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई. इस कड़ी में उत्तराखंड में भी मंदिरों में अष्टमी तिथि के मौके पर भक्तों की भीड़ […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ ,कर्नाटक में 34000 करोड़ रुपये की क़र्ज़ माफी की घोषणा, यूपी से बडी खबर-योगी कैबिनेट में 2019 को लेकर फेरबदल हो सकता है – सूत्र, बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 9 साल के बच्चे को रौंदा,प्रतापगढ़:बेखौफ बदमाशों ने छात्र को गोली मारकर रुपये व मोबाइल लूटा, इलाहाबाद: राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही फिर आई सामने,उत्तराखंड टिहरी ब्रेकिंग: घनसाली में यूटिलिटी गाड़ी की मासूम बच्ची पर टकर लगने से मौके पर हुयी मौतबोले , पूरा प्रदेश अगर सुदामा हो जाय तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- सीएम त्रिवेंद्र
Pahado Ki Goonj July 5, 2018


