देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को बीस ग्राम स्मैक के साथ गिरफतार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुलिस देर रात धूलकोट क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक नशा तस्कर सक्रिय है। इसपर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान नशा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम सज्जाद पुत्र यूसुफ निवासी जीवनगढ विकासनगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मंदाकिनी नदी में समाई कार, चालक की मौत
Thu Jul 29 , 2021
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि गंगानगर में एक ऑल्टो कार मंदाकिनी नदी में समा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन बैक करते समय ये हादसा हुआ। गाड़ी निकालने के बाद वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया गया। केदारघाटी के अगस्त्यमुनि गंगानगर में केदारनाथ […]

You May Like
-
A review meeting of the Rural Development Department was held in the Chief Secretary Auditorium under the chairmanship of Shailesh Kumar Singh, Secretary, Ministry of Rural Development, Government of India. सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार शैलेश कुमार सिंह,की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव सभागार में की गयी
Pahado Ki Goonj October 18, 2023

