रुद्रपुर। राज्यभर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी उर्फ दीदी की कोरोना से मौत हो गई। सोमवार सुबह उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। इसको बाद से भाजपा में शोक की लहर है। तमाम भाजपा नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
, कुछ दिन पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी की कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से उनका इलाज मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में चल रहा था। उनकी देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह उनकी मौत हो गई। भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने सोशल एकाउंट के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को भाजपा परिवार और लोगों के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
उत्तराखण्ड में 11 से 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू, एक दिन पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
Mon May 10 , 2021
देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखेते हुए प्रदेश सरकार ने 11 मई से 18 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू कर दिया है। दस मई को सुबह छह बजे से एक बजे तक जरूरी सेवाओं से संबंधित दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। इस दौरान […]

You May Like
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020

