HTML tutorial
HTML tutorial

एके घिल्डियाल बने कोटेश्वर बांध परियोजना के महाप्रबंधक

Pahado Ki Goonj

टिहरी। एके घिल्डियाल को टीएचडीसी इंडिया लि. प्रबंधन तंत्र ने कोटेश्वर बांध परियोजना का महाप्रबंधक नियुक्त किया है। घिल्डियाल इससे पूर्व कोटेश्वर बांध परियोजना में ओ एंड एम विभाग में अपर महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अब तक विद्युत, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं।
कोटेश्वर बांध परियोजना के जन संपर्क विभाग के डीजीएम आरडी ममगाईं ने बताया कि एके घिल्डियाल को परियोजना के महाप्रबंधक की अहम जिम्मेदारी मिली है। इससे पूर्व उन्होंने टिहरी बांध परियोजना के अलावा काॅरपोरेट कार्यालय में भी कार्य किया है। विद्युत के क्षेत्र में उनका 30 सालों का अनुभव है। बता दें कि कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना 400 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना है। ये टिहरी बांध से 22 किमी डाउन स्ट्रीम में स्थित है। परियोजना में 97.5 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रेविटी बांध जिसमें 100 मेगावाट क्षमता वाली फ्रांसिस टरबाइन की चार यूनिटों का सतही विद्युत गृह शामिल है। परियोजना प्रतिदिन न्यूनतम स्टोरेज वाली रन ऑफ द रिवर परियोजना है। परियोजना से वार्षिक ऊर्जा उत्पादन 1154.82 मिलियन यूनिट होता है। टीएचडीसी इंडिया की यह परियोजना मार्च 2012 से पूरी तरह से विद्युत उत्पादन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है। परियोजना से अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें जीएम बनने पर बधाई दी है।

Next Post

अगले 24 घंटे में फिर बारिश के आसार

देहरादून। पश्चिमी विक्षोभ के दबाव और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। अगले 24 घंटे में राजधानी दून के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र […]

You May Like