देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो, देहरादून में सुबह से ही घने बादल छाए रहे. वहीं दोपहर के साथ ही हल्की बूंदाबांदी का दौर भी शुरू हो गया। जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत बुधवार को विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गयी थी।
बिमारी का खतराः कोरोना मृतकों का सामान जंगल में फेंक रहे लोग
Wed May 5 , 2021
ऋषिकेश। उत्तराखंड में . कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, ऋषिकेश में परिजनों द्वारा कोरोना मृतकों के कपड़े और बिस्तरों को जंगलों में फेंका जा रहा है। इससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसको लेकर वन विभाग ने सख्ती दिखाने की […]

You May Like
-
बाइक सवार दो छात्र पेड़ से टकरा गए, छात्र की मौत
Pahado Ki Goonj September 21, 2017

