हल्द्वानी। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ केसों के देखते हुए प्रशासन और व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें आम सहमति के बाद शनिवार को हल्द्वानी शहर के बाजार को पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया था। जिसका व्यापक असर शनिवार को देखने को मिला। इस दौरान पूरे शहर में बाजार के साथ-साथ गलियों में भी दुकानें बंद रहीं। इक्का-दुक्का दुकानें खुली रहीं, उन्हें भी बाद में बंद करा दिया गया। वहीं, शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और एसपी सिटी जगदीश चंद्र पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों को कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी बरतने की अपील की। वहीं, बाजार बंद होने पर नगर निगम हल्द्वानी और जिला प्रशासन ने पूरे बाजार क्षेत्र का सैनिटाइजेशन करना शुरू कर दिया। नगर निगम के कर्मचारी घूम-घूम कर पूरे बाजार क्षेत्र का सैनिटाइजेशन करने में जुटे हुए हैं। कोरोना के केसों ने पिछले साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं तो वहीं, मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए फिर से साप्ताहिक बंद का ऐलान किया गया है। जबकि, जिला और पुलिस प्रशासन भी कोरोना को लेकर गंभीर दिख रहा है। वहीं, इस मुहिम में आम जनता भी अब जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग कर रही है।
टनल से एक और शव बरामद, अब तक 79 शव बरामद
Sat Apr 17 , 2021
देहरादून/चमोली। आपदा में लापता लोगों की खोजबीन लगातार जारी है.। बीते दिन देर शाम टनल से एक और शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान कल्याण सिंह पुत्र कल सिंह उम्र 29 वर्ष, निवासी कालसी देहरादून के रूप मे हुआ है। वहीं, आपदा में लापता 204 लोगों में से अब तक […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

