हरिद्वार। शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर लाखों की तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में कोविड नियम तार-तार हो गए हैं। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि हम लोगों से लगातार कोविड नियमों के पालन का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण यह व्यावहारिक रूप से असंभव है। आईजी का कहना है कि भारी भीड़ को देखते हुए यहां घाट पर सामाजिक दूरी जैसे नियम का पालन करा पाना नामुमकिन है। अगर हमने ऐसा कराने की कोशिश की तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। न्होंने बताया कि घाट पर सवेरे 7 बजे तक आम लोगों के लिए स्नान करने दिया गया इसके बाद यह स्थान अखाड़ों के लिए आरक्षित रहा। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
निरंजनी और आनंद अखाड़े ने सबसे पहले किया शाही स्नान, किन्नर अखाड़े पर आसमान से फूल बरसे
Mon Apr 12 , 2021
हरिद्वार। सोमवार को महाकुंभ 2021 का दूसरा शाही स्नान है। इसी कड़ी में सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा अपने अखाड़े आनंद अखाड़े के साथ हरकी पैड़ी पर पहुंचा। निरंजनी अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश गिरी और आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। जिसके बाद अखाड़े […]

You May Like
-
उत्तराखंड में फसल १०-१५ कि०मी०पर अलग -अलग
Pahado Ki Goonj October 1, 2017


