उत्तरकाशी पुलिस की बडी कार्यवाही 2.800 किग्रा0 अवैध चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।    

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी पुलिस की बडी कार्यवाही
2.800 किग्रा0 अवैध चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी – मदनपैन्यूली। ,                                  पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के दिशा- निर्देशन में *नशे,मादक पदार्थ एवं ड्रग्स* की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के प्रति लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार देर सायं को थाना मोरी पुलिस द्वारा दीनदयाल रावत थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए सुरागरसी पतारसी कर एक व्यक्ति को जरमोला टॉप के पास चैकिंग के दौरान इस सन्दिग्ध व्यक्ति को हरकत करते हुये देखा गया, यह विकास नगर के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पहले पुरोला जाता व पुनः फिर वहां से विकास नगर के लिए जाता। आरोपी संजय कुमार पुत्र राम सिंह राजावाला पो0ऑ0 आश्रम चेलियों अम्बाडी देहरादून उम्र-51 वर्ष के कब्जे से 2.800 किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मोरी में उक्त अभियुक्त के विरुध्द NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज गया । आज इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि विकास नगर के किसी व्यक्ति को वह इस चरस को बेच रहा था। उसके बारे में इससे गहनता से पूछताछ की गई है। हमारा प्रयास है कि नशे के इन कारोबारियों की सम्पूर्ण कडी को तोडना है। इस तस्कर के बारे में एसओजी को पूर्व से ही सूचना थी और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुयी थी। इस प्रकार एसओजी की मदद से थाना मोरी को यह महत्व पूर्ण सफलता मिली है गिरफ्तारी करने वाली टीम में दीनदयाल रावत-थानाध्यक्ष मोरी -कानि0 महादेव राणा-थाना मोरी
-कानि0 संजय असवाल –थाना मोरी शामिल थे ।

 

Next Post

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का यमुनाघाटी में कार्यकर्ताओं ने किया भब्य स्वागत ।                                     

 प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का यमुनाघाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भब्य स्वागत ।                                                    बड़कोट। मदनपैन्यूली।                […]

You May Like