HTML tutorial
HTML tutorial

Bjp तक जुड़े हिमाचल प्रदेश में हुए कथित PPE किट घोटाले मामले पर कुमार विश्वास ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है

Pahado Ki Goonj

देहरादून,दिल्ली तक जुड़े हिमाचल प्रदेश में हुए कथित PPE किट घोटाले मामले पर कुमार विश्वास ने अपनी नाराजगी दर्ज कराई है. कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर के माध्यम से निशाना साधते हुए कहा कि PPE Kit तक को नहीं छोड़ा? भारतमाता के नारे तो यह जानवर भी लगाता होगा? इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए एक शेर भी साझा किया, उन्होंने लिखा कि ये दीन के ताजिर ये वतन बेचने वाले, “इन्सान की लाशों के कफन बेचने वाले” ये महलों में बैठे हुए कातिल ये लुटेरे, कांटो के एवज रूहे-चमन बेचने वाले, तू इनके लिये मौत का ऐलान बनेगा. इंसान की औलाद है इंसान बनेगा. हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

बीजेपी नेता राजीव जिंदल पर टेंडर दिलवाने का आरोप लगा है. दरअसल एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें आरोप लगा कि स्वास्थ्य निदेशक डॉ अजय कुमार गुप्ता सप्लायर पृथ्वी से पांच लाख मांग रहे हैं. गुप्ता को जब गिरफ्तार किया गया तो इसमें राजीव बिंदल का नाम सामने आया है. बिंदल ने कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के कथित मामले में समुचित जांच हो. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में बिंदल ने कहा है कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कुछ लोग राज्य के स्वास्थ्य निदेशक द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार में पार्टी का नाम घसीट रहे हैं.

बताते चलें कि राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने स्वास्थ्य सेवा के निदेशक अजय कुमार गुप्ता को 20 मई को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी तब हुई जब उनका 43 सेकेंड का एक ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुआ, जिसमें वह किसी व्यक्ति से कथित तौर पर पांच लाख रुपये घूस के लिए कह रहे थे. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद गुप्ता को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद 18 जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने बिंदल ने कहा कि उन्होंने इसलिए त्यागपत्र दे दिया ताकि बिना किसी दबाव के मामले में उचित जांच हो.BJP तक पहुंचे घोटाले के तार, कुमार विश्वास बोले – “भारत माता के नारे तो यह जानवर भी बोलता है।

Next Post

आज मिले 94 पॉजिटिव कोरोना संक्रमितों का आंकडा छह सौ पार

देहरादून। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के चलते अब प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे  हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड में कोरोना बम फूट पड़ा। दोपहर दो बजे तक 94 पॉजिटिव केस सामने आए। यह पहली बार है जब राज्य में इतनी अधिक संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। आज अल्मोड़ा में 15, […]

You May Like