HTML tutorial
HTML tutorial

मृतक गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पति और भाई भी अस्पताल में भर्ती

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में शनिवार को हुई कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब महिला के पति और भाई को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल भी कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। महिला का अंतिम संस्कार किस तरह से किया जाएगा, यह अब जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तय किया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि दून की मंडी में मिले कोरोना संक्रमित सब्जी विक्रेता के पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि यूपी के शामली के अरशद चैक निवासी 38 वर्षीय महिला को गत 20 मई को पटेलनगर स्थित एक अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल भर्ती किया गया था। वह सात माह की गर्भवती थी। उसको दस दिन से खांसी की भी दिक्कत थी और लगातार दौरे पड़ रहे थे।
आईसीयू में उपचार के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई थी। महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल पहले ही भिजवा दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला का शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Next Post

कोरोन संक्रमण से बचने के लिए पुलिस के पास नही पर्याप्त संसाधन

देहरादून। उत्तराखंड के बॉर्डर पर राज्य में आ रहे प्रवासियों की पुलिस स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दे रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी सीधे तौर पर प्रवासियों के संपर्क में आ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों के पास पीपीई किट नहीं है। पुलिसकर्मी सिर्फ मास्क, फेसगार्ड और […]

You May Like