HTML tutorial
HTML tutorial

पांच कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित हुए 151

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमें देहरादून जनपद में तीन और ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर के दो संक्रमित मरीज हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार हो गया है। प्रदेश में कुल संक्रमित 151 हो गए हैं।
गुरुवार को प्रदेश में 16 नए संक्रमित मरीज और बुधवार देर रात देहरादून और टिहरी में चार संक्रमित मिले। इसी के साथ अकेले देहरादून जनपद में ही आंकड़ा 54 पर पहुंच गया है। प्रदेश में 56 मरीज सही हो चुके हैं।
वहीं शुक्रवार को देहरादून से रायपुर छत्तीसगढ़ के 932 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन रवाना हो गई है। यह ट्रेन 11 कोच की है। हरिद्वार से इसमें तीन कोच और जोड़े जाएंगे। जिनमें 246 से ज्यादा श्रमिक बैठ सकेंगे। मजदूरों का किराया छत्तीसगढ़ सरकार ने रेलवे को दिया है। किसी भी श्रमिक को टिकट का पैसा नहीं देना पड़ा।

Next Post

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दून की गुरु रोड सील

देहरादून। कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने देहरादून की गुरु रोड को सील कर दिया है। यहां अग्रिम आदेश तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर ही रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र के बैंक, दुकानें और अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी […]

You May Like