देहरादून। मार्च महीना खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। बारिश के कारण मार्च महीने में ठंड भी रही है। इस कारण अधिकतम तापमान भी अभी तक 30 डिग्री तक नहीं पहुंच सका है। बीते 10 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मार्च महीने में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं जा सका है। इससे पहले 2013 में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था।
सर्दियों का मौसम लगभग खत्म हो गया है, लेकिन अभी तक ठंड का असर कम नहीं हुआ है। मार्च महीने के अंतिम हफ्ते को छोड़ दें तो अधिकतर दिनों में तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहा है। मगर बीते दस सालों में यह नया रिकॉर्ड बना है। साथ ही 2013 के मार्च महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। इस कारण है मार्च महीने में हुई जोरदार बारिश है। बारिश के कारण तापमान में कमी रही। इस साल मार्च महीने का सबसे गर्म दिन 25 मार्च रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इस साल सबसे ठंडा दिन आठ मार्च रहा। इस दिन न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा।
लंबगांव थाना ने अवैध शराब पकड़ने में सफलता पाई
Wed Apr 1 , 2020
थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा 192 पव्वे व 04 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब को साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया टिहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बबली लाल पुत्र खूनी लाल निवासी ग्राम पोखरी मुखेम पट्टी उपली रमोली […]

You May Like
-
विधायक विनोद कंडारी ने बढ़ाया उत्तराखंड
Pahado Ki Goonj October 16, 2017

