HTML tutorial
HTML tutorial

फिर बदला मौसम, देर रात से हो रही बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

Pahado Ki Goonj

देहरादून। एक बार फिर गुरुवार को देर रात मौसम बदल गया। राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में भी देर बारिश हुई। यहां ठंड बढ़ गई है। पंतनगर में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई।
गढ़वाल की बात करें तो यहां भी अधिकतर इलाकों में सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ हुई। श्रीनगर, बड़कोट, नई टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग में हल्की बारिश हुई। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज से अगले तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेषकर आज ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने और बर्फ गिरने का अलर्ट है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन सभी जिलों के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। कुछ पर्वतीय इलाकों में ओले गिरने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Next Post

दो महीने से रुके इटली और फ्रांस के 50 नागरिकों को दिल्ली भेजा गया, 30 की कोई जानकारी नहीं

ऋषिकेश। उत्तराखंड में बीते दो महीने से ठहरे इटली और फ्रांस के करीब 50 नागरिकों को दिल्ली ले जाया गया। वे सभी अपने संबंधित दूतावास जाएंगे। बताया जा रहा है कि इटली और फ्रांस से ये लोग योग व अध्यात्म सीखने के लिए यहां आए थे। सभी विदेशी नागरिक लक्ष्मणझूला […]

You May Like