HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना पर सरकार सतर्क, सीएम बोले-डरने की जरूरत नही

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सरकार और स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट है। अभी तक राज्य में एक भी कोरोना का मरीज नहंीं मिला है।
यह बात आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अब तक जिन लोगों के सैम्पल लिये गये थे उनकी जांच में अभी तक कोेई भी कोरोना पीड़ित नहीं मिला है। उन्होने कहा है कि नेपाल सीमा पार से आने वाले सभी लोगों की जांच का कार्य पूरी मुस्तैदी से किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले के धारचुला, वनवसा, खटीमा व झूलाघाट सहित सभी आठ चैकियों पर स्क्रीन टेस्टिंग का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अब तक 22,986 लोगों का स्क्रीन टेस्ट इन चैकियों पर किया गया है वहीं सूबे के हवाई अड्डों पर भी स्क्रीन टेस्टिंग का काम किया जा रहा है। जौलीग्रंाट व पंतनगर सहित सभी हवाई अड्डों पर अब तक 41,508 लोगों का स्क्रीन टेस्ट हुआ है लेकिन किसी में भी कोरोना के लक्षण नहंीं पाये गये है।
मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि राज्य का स्वास्थ्य महकमा कोरोना वायरस से निपटने की सभी तैयारियंा कर चुका है। हल्द्वानी और ऋषिकेश एम्स में जांच केन्द्र बनाये गये है। वहीं राज्य के तमाम अस्पतालों में कुल 337 आइसोलेशन वार्ड बनाये गये है। सीएम ने बताया कि जो अब तक सैम्पल लिये गये है उनमें एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। उन्होने कहा कि विदेशों से आने वाले यात्रियों व पर्यटकों पर भी नजर रखी जा रही है तथा एहतियातन राज्य के 12वीं तक के स्कूलों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिये गये है। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी दवाओं, मास्क और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए सर्तकता और सफाई पहली जरूरत है। उन्होने कहा कि लोग घबराये नहीं सिर्पफ सावधानी बरतें। सरकार द्वारा कोरोना सम्बन्धित सूचनाएं देने के लिए 104 टोल प्रफी फोन नम्बर भी जारी किया गया है। उन्होने कहा कि हम हर स्तर पर मानटिरिंग कर रहे है अब तक सभी कुछ सामान्य ही है।

Next Post

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) बेबसाईट पर पुराना पते से गुमराह किया जारहा है

देहरादून, उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ऊंची दुकान फीका पकवान  अब काँच के भवन पर स्थित है साधरण व्यक्ति भूलभुलैया भवन में   मन मोहक दृश्य देखकर चक्कर लगाते थक जाते हैं। भवन अच्छी बस्तु तो मोल मिल जाती हैं  रीजनल कार्यलय होटल,सनराइज 113 /2  राजपुर […]

You May Like