दिल्ली। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग की घटना सामने आई है। न्यूज एजेँसी एएनआई के मुताबिक, इस फायरिंग में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गई है जबकि एक घायल बताया जा रहा है। गोलीबारी की यह घटना उस समय हुई जब नरेश यादव चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों को पकड़ने में जुटी गई है। इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी एंगल से इसकी जांच कर रही है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नरेश यादव को महरौली विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया था। मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में नरेश यादव ने बंपर जीत हासिल की है। नरेश कुमार यादव को 62301 वोट मिले। जबकि इस बीजेपी ने इस सीट से कुसुम खत्री को मैदान में उतारी थी लेकिन उनको जीत हासिल नहीं हुई। कुसुम के खाते में 44085 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार एए महेंदर चैधरी 6936 वोटों के साथ चैथे नंबर पर रहे हैं।विधायक के काफिले पर हमले की खबर के बाद आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मेहरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।
पुरोला :-- स्थानीय देव डोलियों के सानिध्य में रवाई महोत्सव का शुभारंभ ।
Wed Feb 12 , 2020
स्थानीय देव डोलियों के द्वारा रवाई महोत्सव का शुभारंभ। पुरोला पुरोला में चल रहे रवांई वसंतोत्सव में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय देवता राजा रघुनाथ ओडारु-जखंडी की देवडोलियों ने किया। वहीं मंच पर लोक गायक अनिल बेसारी, राजुली बत्रा, निधि राणा, अतर शाह, चुन्नी लाल भारती की […]
You May Like
-
तिलाड़ी सम्मान समिति बडकोट के तत्वावधान में दशम तिलाड़ी सम्मान 2018 उत्कृष्ट क्रीउ प्रतिभागिता के क्षेत्र में अन्तर्राष्टीय स्केटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक विजेता 11 वर्षिय मास्टर अस्तिव डोभाल को दिया गया इनसे अलावा छः अन्य राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
Pahado Ki Goonj May 31, 2018
-
सूरज हत्याकांडः सदमे में आए भाई ने भी लगाई फांसी
Pahado Ki Goonj October 25, 2019

