मसूरी। निर्भया रेप केस में चारों आरोपियों की फांसी एक बार फिर टलने के लोगों में खासा आक्रोश है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने दोषियों के अधिवक्ता एपी सिंह का लोगों ने मसूरी में पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिवक्ता द्वारा निर्भया के दोषियों को लगातार बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह कानूनी दाव पेंच खेलकर आरोपियों की फांसी को टलवाने का काम कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका सभासद दर्शन सिंह रावत और स्थानीय निवासी मनीष कुकशाल ने कहा कि निर्भया हत्याकांड से पूरा देश दहल गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाल ही में कोर्ट ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके बाद एक फरवरी के दिन चारों आरोपियों को फांसी दी जानी थी, लेकिन अधिवक्ता एपी सिंह ने कोर्ट में याचिका डाली गई। ऐसे में कोर्ट ने आरोपियों की फांसी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है और दोषियों के फांसी में हो रही देरी से उनके आक्रोश है।
धूप खिलने के बाद उत्तराखण्ड बर्फीले इलाकों में हुआ मनमोहक नजारा
Sun Feb 2 , 2020
देहरादून। उत्तराखण्ड में इस बार जमकर बर्फबारी हुई है। कई क्षेत्रांे में तो कई दशकों बाद बर्फबारी देखने को मिली। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही धूप खिलने के बाद अब बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी हुए उत्तराखण्ड का सौन्दर्य निखरा हुआ नजर आ रहा है। केदारनाथ धाम में […]

You May Like
-
चलो आज फिर दिए जलाते हैं-अनूप कुमार सिंह
Pahado Ki Goonj February 16, 2019
-
देहरादून के खास समाचार
Pahado Ki Goonj June 25, 2019

