रुद्रपुर। लालपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आइडिया कॉलोनी में किसान हरभजन सिंह के घर से चोर कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुरा ले गए।
जानकारी के मुताबिक चोर 28 तोला सोना सहित छह लाख की नगदी चोरी करके ले गए हैं। हरभजन सिंह के कमरे के लॉकर को खोलकर यह चोरी की गई है। किसान ने घर में काम करने वाले नौकरों पर शक जताया है।
किसान ने पुलिस को मौखिक सूचना दे दी है। चोरों ने घटना को रात में अंजाम दिया। किसान के दो बच्चे विदेश में रहते हैं। जब यह घटना हुई किसान अपने रिश्तेदारों के पास गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सवालः क्या सक्रिय राजनीति से दूरी बनाना चाहते है हरीश
Mon Dec 30 , 2019
देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने न जाने राजनीति में कितने उतार और चढ़ाव देखे हैं। लेकिन वर्तमान में वे पूर्व के चुनाव में कारारी हार से उबर नहीं पा रहे हैं। अकसर, सोशल मीडिया में उनकी ये कचोट साफ देखी जा […]

You May Like
-
बडकोट ओजरी मे भालू के हमले से एक घायल ।
Pahado Ki Goonj October 29, 2018

