HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए आज शाम को बुलाई सीएम ने सर्वदलीय बैठक

Pahado Ki Goonj

देहरादून। सूबे में कोरोना के बिगड़ते स्थिति को देखते हुए अब तीरथ सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज शाम अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें प्रदेश की सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों मौजूद रहेंगे।
कोरोना संक्रमण को लेकर एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल बैठक बुलाए जाने के बाद अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला भी किया है। मुख्यमंत्री ने शाम 4 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें कांग्रेस और यूकेडी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना संक्रमण के हालातों पर सभी दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और भविष्य में क्या कदम उठाए जाएं, इस पर भी विभिन्न प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। ये भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने समेत जरूरी कदम उठाने को लेकर विपक्षी दलों की राय जानेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं, उसके बाद सरकार कड़े फैसले लेने के लिए तैयार दिख रही है। इससे पहले सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के साथ अधिकारियों और विपक्षी दलों से भी बातचीत के बाद कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सचान को सदन की बैठक के लिए आमत्रंण नहीं मिल पाया। तीरथ सरकार ने मुख्यमंत्री आवास सर्वदलीय बैठक के लिए नहीं पहुंच पाने वाले प्रतिनिधियों को ऑनलाइन जुड़ने को कहा है। प्रदेश में दिन रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 3,998 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 26,980 हो गया। वहीं, 19 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी तक 1972 लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Post

रोना कहरःमंत्री आवास पर आम लोगों के जाने पर रोक

देहरादून। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों के आवास पर आम लोगों की एंट्री भी बंद कर दी गई है। राज्य में कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा अब मंत्रियों ने भी एहतियात बरतते हुए फिलहाल आम लोगों से आवास […]

You May Like