नई दिल्ली। कांग्रेस आज शनिवार को अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, अहमद पटेल और कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में हिरासती केंद्र नहीं होने के पीएम मोदी के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा।
स्थापना दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम से इतर गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा, ‘क्या आपने प्रधानमंत्री का भाषण सुना है। क्या अपने डिटेंशन सेंटर का वीडियो देखा है।’ राहुल ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है। वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडलर से ट्वीट कर कहा कि हमारे लिए सबसे पहले देश है। देश के प्रति बलिदान सर्वोपरि है। पार्टी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी सबसे पहले भारत है। इससे पहले भी राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला था। रहुल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा था कि आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं। इस ट्वीट पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कम से कम राहुल को भारत मां की याद तो आई।
पदोन्नति में आरक्षण के पक्ष में एससी-एसटी कर्मचारियों ने जिला मुख्यालयों में धरना
Sat Dec 28 , 2019
देहरादून। एससी एसटी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश भर में शनिवार को कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन भी सौंपे। राजधानी देहरादून में शनिवार को कर्मचारी परेड ग्राउंड जुटे। जहां उन्होंने धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

