HTML tutorial
HTML tutorial

घांस लेने गयी महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

Pahado Ki Goonj

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। शुक्रवार को 55 वर्षीय महिला घास लेने गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक भी उसका पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह फिर से खोजबीन की गई तो महिला का अधखाया शव बरामद हुआ है।
गुलदार के हमले की एक माह में यह तीसरी घटना है। बीते 06 और 08 नवंबर को गुलदार द्वारा जखोली ब्लॉक के सतनी और बांसी गांव में दो लोगों को निवाला बनाया गया था। जिससे पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। लोगों वन विभाग ने सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। इस मामले में वन विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही न किए जाने से लोगों मे रोष भी देखने को मिल रहा है।

Next Post

भ्रामक विज्ञापन का प्रचार प्रसार न किया जाय

देहरादून  ,सहायक निदेशक सूचना एंव लोकसंपर्क विभाग रवि विजारनिया के द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा कि वेबसाइट, समाचार पोर्टल स्वामी को सरकार ने रिजर्व बैंक की गाइड लाइन का अनुसरण करते हुए अपने वेबसाइट, पोर्टल पर भ्रामक प्रचार न करने की हिदायत देते हुए कहा है कि किसी विज्ञापन,सूचना प्रकाशन […]

You May Like