HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यपाल को छोड़कर आ रहा वाहन खाई में गिरा,दो पुलिस कम्रियों की मौत

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की वीआईपी ड्यूटी पर गई पुलिस विभाग की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक नंदन व सिपाही ललित मोहन की मौत की सूचना है।
नैनीताल के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेम जगाती सरस्वती विहार में आज खेलकूद प्रतियोगिता थी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिरकत कर रही थी। राज्यपाल की वापसी से ठीक पहले काठगोदाम पुलिस की गाड़ी में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एसआई माया बिष्ट, कॉन्स्टेबल ललित और चालक नंदन सिंह ड्यूटी पर निकले थे। तभी स्कूल से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक तीव्र मोड़ पर बोलेरो गाड़ी संख्या यूके 08 जीए 0128 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क में पहुंच गई, जिससे सभी पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट आई है।
बोलेरो ऊपर को आ रही टाटा नैनो यूपी 15 बीजेड1856 पर जा गिरी। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने सभी को निकालकर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

22 बैकों के तीन हजार कर्मचारियों ने की हड़ताल

देहरादून। मंगलवार को 22 बैंकों के 3000 कर्मचारी हड़ताल पर रहें। बैंक कर्मियों ने मेगा मर्जर, जनविरोधी बैंकिंग, सुधार ग्राहकों से सेवा शुल्क में बढ़ोत्तरी के खिलाफ और बैंकों में बैंक कर्मी समुचित भर्ती जमा राशियों की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की मांगों को लेकर हड़ताल की। हंडताल पर रहे […]

You May Like