देहरादून। मसूरी मार्ग पर स्कूटी सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। यह हादसा बुधवार की दोपहर एक बजे हुआ, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी संख्या यूके 07 डीई 6551 पर धनौल्टी से मसूरी लौट रहे थे और मसूरी जेपी बैंड के पास ट्रक संख्या यूके-16 सीए 0344 की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों के नाम अंश राज पुत्र जीवन निवासी यूपी और सुनील पुत्र सुखवीर निवासी पानीपत बताए जा रहे है। मृतकों में से स्कूटी अंश राज चला रहा था।
करवाचैथ के लिए बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
Wed Oct 16 , 2019
देहरादून। गुरूवार को करवाचैथ है। इसके लिए बाजार पूरी तरह से सज चुके है। बुधवार को करवाचैथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। हर बार की तरह इस बार भी करवाचैथ से एक दिन पहले से ही बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। पूरा दिन दुकानों पर […]

You May Like
-
जय ग्रुप ने मुख्य अभियन्ता को भेजे ज्ञापन
Pahado Ki Goonj February 15, 2019

