देहरादून। फवारा चैक से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई. आनन-फानन में चालक ने वाहन से उतर कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया। बता दें कि फवारा चैक नगर का पॉश इलाका है। जहां अचानक चलती कार के इंजन से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं कार में आग लगने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गनीमत रही की हादसे में किसी को कोई हानि नहीं पहुंची है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार फोर्ड कंपनी की आइकॉन है।
लंबे समय से कर रहा था शराब का अवैध कारोबार पूर्व भाजपा पार्षद
Sat Sep 21 , 2019
देहरादून। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू की जड़ें सत्ताधारी पार्टी में बहुत अंदर तक हैं। अजय सोनकर शायद यही कारण है कि आज तक अजय सोनकर धड़ल्ले से अवैध शराब को व्यापार करता रहा और किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। नतीजा यह रहा […]

You May Like
-
ॐ नमः शिवाय
Pahado Ki Goonj March 12, 2021
-
वाह रे लोकतंत्र वाह??
Pahado Ki Goonj September 16, 2018

