HTML tutorial
HTML tutorial

फिक्की फ्लो का पर्यटन सचिव के साथ फेस टू फेस

Pahado Ki Goonj
देहरादून,फिक्की फ्लो एवं त्रिकोण सोसाइटी की ओर से फेस टू फेस विद गवर्नमेंट सीरीज के अंतर्गत पर्यटन सचिव उत्तराखंड दिलीप जावलकर ने फिक्की फ्लो की महिला उद्यमियों को पर्यटन विभाग में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की। इस अवसर पर दिलीप जावलकर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही उन योजनाओं की चर्चा की जिनका फायदा महिलाएं उठा सकती है।
 उन्होंने महिला उद्यमियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की ओर सिंगल विंडो सिस्टम बनाये जाने पर बात की। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन उत्तराखंड चैप्टर नाजिया इज्जुद्दीन ने कहा कि इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य पर्यटन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी था। जिस पर सचिव उत्तराखंड पर्यटन दिलीप जावलकर ने कई ऐसी योजनाओं पर बात की जिनका फायदा महिलायें उठा सकती है।
इस अवसर पर वाईस चेयरपर्सन किरन भट्ट ने कहा कि पिछले 30 सालों से वे अकेली महिला उद्यमी है जो पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी हुई है। आज जरूरत है कि अन्य क्षेत्रों की महिला उद्यमियों की भी पर्यटन क्षेत्र में भागीदारी हो उस पर पर्यटन विभाग कार्य करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही त्रिकोण सोसाइटी की अध्यक्ष एवं फिक्की फ्लो की जनरल सेक्रेटरी नेहा शर्मा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस चर्चा का उद्दयेश्य महिलाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की मांग पर चर्चा था। इस बारे में श्री दिलीप जावलकर जी ने विस्तार से चर्चा करते हुए सहमति दी कि इस पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर दीपा धामी, आकांक्षा अवस्थी, प्रिया गुलाटी, त्रिशला मालिक, श्वेता खुल्बे, जैस्मिन सहगल, सोनल मल्होत्रा, हरप्रीत कौर, गौरी सूरी आदि मौजूद थे।
Next Post

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में नवनिर्मित बहुद्देश्यीय हाल का किया लोकार्पण ।

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में नवनिर्मित बहुद्देश्यीय हाल का किया लोकार्पण । बड़कोट (मदन पैन्यूली) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में नव निर्मित बहुद्देश्यीय हाल का बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत रीबन काट कर लोकार्पण किया गया। डायट बड़कोट द्वारा संपादित कालिंदी पत्रिका का भी […]

You May Like