देहरादून,अपनी महान सेवा,समर्पण और मेहनत से दिन रात मरीजों की देखभाल में रहने वाले सभी सम्मानित डॉक्टर्स को और चिकित्सा सेवा से जुड़े सभी लोगों को डॉक्टर्स डे (1 जुलाई )के शुभ अवसर पर बहुत बहुत बधाई,आप भगवान का दूसरा रूप होते हैं आप किसी भी मरीज को अपनी महान सेवा से पुनर्जन्म देते हो,इस अवसर पर मैं भारत के महान फिजिशियन भारत रत्न,पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधान चन्द्र राय जी को भी नमन करता हूँ जिनकी जयंती (1जुलाई 1882)पर भारत में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है,डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं लेकिन आज दुःख इस बात का भी है कि कई डॉक्टर आज डॉक्टर कम और लाला जी ज्यादा बन गए हैं जो बेवजह मोटी फीस, दवाई और इलाज की भारी रकम ऐंठते हैं कई बार तो ये भी देखने में आया कि मृत व्यक्ति को 2,3 दिन तक वेंटिलेटर पर ऐसे ही रखकर बस रूपये ऐंठे जाते हैं, जो कि चिकित्सा सेवा के नाम पर कलंक से कम नही,चूँकि आज डॉक्टर्स डे है और सभी डॉक्टर्स भी लाला नही है कुछ डॉक्टर्स और अस्पतालों ने ही इस पवित्र पेशे को बदनाम किया हुआ है बाकि अधिसंख्य डॉक्टर्स तो दिन रात मरीजों की सेवा भाव में लगे रहते हैं,तो आज के शुभ अवसर पर सभी डॉक्टर्स ,आयुर्वेदिक,ऐलोपैथिक,होम्योपैथिक,यूनानी डॉक्टर्स,नर्सिग स्टाफ,फार्मेसिस्ट,लैब टेकशियन,यहाँ तक कि वार्ड बॉय ,जितने भी लोग चिकित्सा सेवा में लगे हैं उन सभी को बहुत बहुत शुभकामनायें,डॉक्टर्स डे पर भगवान के दूसरे रूप की तरह समझे जाने वाले मानव सेवा में समर्पित सभी सम्मानित डॉक्टर्स को बहुत बहुत बधाई।
चन्द्रशेखर पैन्यूली
एक्सक्लूसिव: भाजपा विधायक की जमकर पिटाई पब्लिक से फैले तो हुआ सुतान
Tue Jul 2 , 2019
एक्सक्लूसिव: भाजपा विधायक की जमकर पिटाई। पब्लिक से फैले तो हुआ सुतान उत्तराखण्ड के एक चर्चित विधायक शनिवार रात को नैनीताल में फल व्यापारियों से भिड़ गए, जहां उनके साथ अज्ञात युवकों ने ज्यादती कर दी मामला पुलिस तक पहुंचा और माफीनामे के बाद बात रफा दफा हो गई। नैनीताल […]
You May Like
-
56‘‘ इंच का सीना फिर दिखाया
Pahado Ki Goonj February 28, 2019
-
साधु-महात्मा के वेश में घूम रहे हैं पाकिस्तानी एजेंट
Pahado Ki Goonj November 10, 2019

