HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उमेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

Pahado Ki Goonj

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री उमेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने रविवार को भाजपा नेता श्री उमेश अग्रवाल के सुभाष नगर स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय उमेश अग्रवाल के परिजनों से भेंट कर उन्हें सान्त्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता थे लगभग 25 वर्षों से उनसे हमारा नाता रहा है, उन्होंने देहरादून महानगर भाजपा अध्यक्ष के साथ ही अन्य दायित्वों का भी निर्वहन किया। वे व्यापारियों के भी नेता रहे हैं, मुख्यमंत्री ने स्व. श्री उमेश अग्रवाल के असामयिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र उनकी अन्तिम यात्रा में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्य़क्ष  अजय भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक  हरवंश कपूर, सांसद  तीरथ सिंह रावत, बरिष्ट बीजेपी नेता ज्योति प्रसाद गैरोला,कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ,सहित भाजपा एवं अन्यदलो के साथ ही अन्य दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी स्व. उमेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

देहरादून का तापमान उनतालीस सेंटीग्रेड पहुंचा उससे भी ज्यादा गर्मी महसूस होरही है

देहरादून का तापमान उनतालीस सेंटीग्रेड पहुंचा उससे भी ज्यादा गर्मी महसूस होरही है। समय 5.20 सायम का तापमान 39°C है   परन्तु  41 डीग्री जैसा महसूस हो रहा है। गर्मी में सावधानी से घर से बाहर निकल कर जायँ लू से बचने का प्रयास करते हुए बच्चों को धूप में नजाने […]

You May Like