माँ यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट जयकारों के बीच खुले हजारो श्रद्धालुओं ने किये दर्शन 

Pahado Ki Goonj

गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले,गंगा-यमुना के जयकारों के बीच हजारो श्रद्धालुओं ने किये दर्शन 

उत्तरकाशी (मदन पैन्यूली)

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चार धामो में से दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ आज सुबह हजारो श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ग्रीष्म काल के लिए दर्शनार्थ खुल गए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ,देश विदेश से आये यात्रियों को अखंड ज्योति के दर्शन करने का अवसर मिला जो कि निरंतर जलती रहती है।

इससे पूर्व आज सुबह माँ गंगा की भोग मूर्ति व डोली अपने रात्रि पड़ाव भैरोंघाटी से प्रस्थान कर माँ गंगा के जयकारो के साथ गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री धाम पहुंचने पर गंगा स्नान के उपरांत पूजा अर्चना के साथ गंगा की भोग मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर उनका श्रृंगार किया गया और सभी धार्मिक परंपराओं का अनुश्रवण करते हुए ठीक 11बजकर 15 मिनट में गंगोत्री मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार,पूजा अर्चना के साथ खोल दिए गए। इसके उपरांत लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में  माँ गंगा के दर्शन किये।
उधर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले आज सुबह माँ यमुना की डोली अपने शीतकालीन निवास खरसाली से ढोल नगाड़ों के साथ देश विदेश से आये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ में  माँ के जय कारे के साथ यमुनोत्री धाम पहुंची। माँ यमुना की डोली के यमुनोत्री धाम पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना हुई साथ ही यमुना का श्रृंगार करने के उपरांत मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस अवसर पर डीएम डॉ आशीष चौहान,मंदिर समिति के पुरोहित,पदाधिकारी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ऋषिकेश के तत्वाधान मे चार धाम यात्रा शुभ के मुहूर्त पर यात्रियों से भरी हुई बसों को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है

ऋषिकेश : संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ऋषिकेश के तत्वाधान में आज चार धाम यात्रा शुभ मुहूर्त पर विभिन्न राज्यों से आए हुए यात्रियों से भरी हुई बसों को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल , नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाई एवं मुख्यमंत्री के विशेषकार्य अधिकारी धीरेंद्र […]

You May Like