HTML tutorial
HTML tutorial

सिंगापुर के ‘‘ली कुआन यीऊ स्कूल ऑफ पब्लिक पाॅलिसी’’ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से की भेंट

Pahado Ki Goonj

देहरादून:सिंगापुर के ‘‘ली कुआन यीऊ स्कूल ऑफ पब्लिक पाॅलिसी’’ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर एमएसएमई, पर्यटन व प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता बढ़ाने में सहयोग का प्रस्ताव दिया। गुरूवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में उक्त प्रस्ताव दिया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को प्रस्ताव का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद उद्योगों से काफी सकारात्मक रेस्पोंस मिला है। यहां स्थापित होने वाले उद्योगों को स्किल्ड मैनपावर की उपलब्धता लगातार बनी रहे, इसके लिए राज्य में स्थित आईटीआई व अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों को उद्योगों से जोडना होगा। पर्यटन में नए चिन्ह्ति डेस्टिनेशन को लिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव  ओमप्रकाश, श्रीमती राधा रतूङी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

मेयर देहरादून के लिए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल का नाम सबसे आगे है

मेयर देहरादून के लिए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल का नाम सबसे आगे है Views: 682

You May Like